समस्तीपुर : पंचायत चुनाव को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

समस्तीपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अष्टम चरण का मतदान समस्तीपुर जिला अंतर्गत पटोरी एवं विद्यापति नगर प्रखंड में दिनांक 24-11- 2021 को होना निर्धारित है।

मतदान प्रात: 7:00 से 5:00 अपराह्न तक होगा। यह मतदान ईवीएम के साथ-साथ मत पेटीकाओं के माध्यम से मतपत्र पर मोहर लगाकर संपन्न किया जाएगा।

उक्त मतदान को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य और दिनांक 24-11-2021को प्राप्त परिवादों का संधारण एवं विभिन्न प्राधिकारों को भेजे जाने वाले आवश्यक प्रतिवेदनों का संकलन कर भेजने हेतु समाहरणालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला निर्वाचन पदाधिकारी ( पंचायत )के द्वारा की गई है। यह दिनांक 23- 11-2021 के प्रात: 6:00 बजे से 25-11- 2021 के प्रात: 6:00 बजे तक कार्य रहेगा

इसके नोडल पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी होंगे। जबकि, देवव्रत मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, हेल्पलाइन कोषांग इसमें आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में विनय कुमार राय, अपर समाहर्ता,पटोरी प्रखंड के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार,उप विकास आयुक्त एवं विद्यापतिनगर प्रखण्ड के लिए अरविंद कुमार झा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष के सभी कार्यों को संपादित कराने के लिए तीन पारियों में कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति की गई एवं संपूर्ण व्यवस्था परिवादो एवं ईवीएम सह मतपेटिकाओं संचालन व संधारण में सहयोग के लिए मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार के साथ मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव,अनुपम कुमार सिन्हा,कपिलेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे अपनी सेवा में संलग्न रहेगा।

इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर प्रखंड नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां कर्मियों को अलग से प्रतिनियुक्त किया गया है।उनके साथ बीईएल के अभियंता को भी प्रयुक्त किया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष में प्रत्येक कार्यों पर नजर रखने के लिए टीवी,प्रिंटर,लैंडलाइन टेलिफोन सहित रखा गया है ।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दस्ता को रखा गया है। इस तरह से जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत के द्वारा आठवें चरण के मतदान के लिए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तरह के चाक-चौबंद व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.