मुजफ्फरपुर। कैसे लोग झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में फंसकर धन लुटा रहे है। इसका उदाहरण साहेबगंज थाना के अंतर्गत आने वाले हुस्सेपुर जगदारी खेमकरना है।
बताया जा रहा है कि हुस्सेपुर जगदारी खेमकरना निवासी चौबीस वर्षीय मो. मेराज दलालों के चक्कर में फंसकर मोरहर चौक पर बिना डिग्री के झोलाछाप डॉक्टर से पेट का ऑपरेशन करा दिया।
उससे तुरंत 10,500 रुपए वसूल लिए गए। पीड़ित के अनुसार जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो डॉक्टर और उसके दलालों ने उसे मोतिहारी एक नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराकर फराए हो गए।
इलाज के बाद मेराज की जान बच तो गई, लेकिन नर्सिंग होम में उन्हें 92 हजार रुपए का बिल थमा दिया गया। बिना बिल भुगतान किए अस्पताल नहीं छोड़ने की हिदायत द गई।
मो. मेराज ने जमीन पर 92 हजार रुपए कर्ज लेकर नर्सिंग होम का हिसाब किया।
बताया जाता है कि जब उसने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की खोज की तो पता चला कि वह अपना अस्पताल बंद कर भाग चुका है। इस पर पीड़ित ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।


