मुजफ्फरपुर : जाम से निजात दिलाने और अतिक्रमण से मुक्ति के लिए क्या हैं तैयारी जाने?

मुजफ्फरपुर। जाम से निजात दिलाने और अतिक्रमण से मुक्ति के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही है। इसके अंतर्गत दस दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही नौ थानाध्यक्षों को भी संबद्ध किया गया है। इसके लिए एसडीओ पूर्वी ज्ञानप्रकाश ने इसकी सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों में जिला कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह के साथ नगर थानाध्यक्ष को संबद्ध किया गया है।

जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी रविशंकर व योजना सहायक अमरनाथ मांझी के साथ काजी मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष एवं विवि थानाध्यक्ष को संबद्ध किया गया है।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार व श्रम अधीक्षक रणवीर रंजन के साथ मिठनपुरा थानाध्यक्ष एवं बेला थानाध्यक्ष को संबद्ध किया गया है।

बाल संरक्षण पदाधिकारी चंद्रदीप कुमार व जिला खेलकूद पदाधिकारी राजनारायण कुमार के साथ थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरा एवं थानाध्यक्ष सदर को संबद्ध किया गया है।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार व सहायक योजना पदाधिकारी शारिक नुरुल हसन के साथ थानाध्यक्ष अहियापुर को संबद्ध किया गया है। वहीं जाम लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्ती होगी। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.