नगर निगम अतिक्रमणकारियो पर कर सकती है यह कार्रवाई?

मुजफ्फरपुर। नगर निगम की ओर से अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए बार-बार सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए धावा दल द्वारा कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

इसके अंतर्गत कंपनीबाग रोड, कचहरी रोड, डाक बंगला रोड, जूरन छपरा और इमली चट्टी रोड में धावा दल की ओर से दोबारा अतिक्रमण करने वालों के सामान को जब्त किया गया।

इसके अलावा धावा दल की ओर से डाक बंगला रोड में सड़क पर फूल बचे रहे दुकानदार का फूल उठा लिया गया। एक दर्जन से अधिक ठेला एवं गुमटी को निगम ने जब्त किया।

इस तरह से निगम की ओर से शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमणकारियों के सामान को जब्त कर लिया और उन्हें दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।

विशेष अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों ने कड़े तेवर दिखाते ही अतिक्रमणकारियों को उनका सामान जब्त कर लिया गया। वहीं टीम को देख कई अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागते नजर आए।

जो सामान उठाकर नहीं भाग सके, उनका सामान निगम ने जब्त कर लिया। अभियान के दौरान दो स्थायी दुकानदारों से ढाई हजार रुपए जुर्माना के रूप में वसूल किए गए। धावा दल के कड़े तेवर को देख अतिक्रमण करने वालों के हौसले पस्त नजर आ रहे है।

अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर प्रबंधक ओम प्रकाश के अनुसार जिन सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां निगम धावा बोलेगी और जो भी अतिक्रमणकारी मिलेंगे उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। उनके सामान को जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.