मुजफ्फरपुर : दो भाइयों का एक थाने में खूब हो रहा खेला

मुजफ्फरपुर। दो ओपी थाने में दो भइयों की जोड़ी खूब खेला कर रहा है। राजधानी मार्ग पर दो ओपी वाले थाने में दो भाइयों के इशारे पर कोतवाल से लेकर वर्दीधारी चक्कर लगाते है।

दरअसल, इन वर्दीधारियों को अपनी वर्दी से अधिक कागज के बंडलों से जो प्यार है। तभी तो एक निजी चालक के इशारे पर सारा खेल किया जाता है। दोनों भाई हर काम में निपुन है।

थाने की गाड़ी चलाने या मुंशी से लेकर अफसर तक का काम, सबको बखूबी अंजाम देते हैं। मगर कभी भी बड़े साहब या उनके नीचे हाकिम की इस पर नजर नहीं गई। इससे लगता है कि उन्हें पूर्ण समर्थन हासिल है। जो मन किया वहीं इलाके में वे करते है।

बताया जाता है कि प्रत्येक दिन बिना किसी गुनाह के लोगों को पकड़कर थाने में लाना और फिर रात के अंधेरे में कागज का बंडल का खेल कर छुड़वाने का काम होता है।

भले ही शराब पीने पिलाने के खिलाफ मुख्यालय सख्त है। मगर धंधे में शामिल लोगों को पकड़ा नहीं जा रहा है। स्थिति यह है कि समीक्षा के बाद भी अभी तक बड़े धंधेबाजों की गिरफ्तारी नहीं होने वर्दीदारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

इसको लेकर कोतवाल से लेकर साहब तक के तेवर कड़े हैं, लेकिन धरातल पर सख्ती से इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग से कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.