मुजफ्फरपुर। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल है। ऐसे में इससे बचाव के लिए कुछ जरूरी तरीके अपना सकते है। ऐसे में घरों से दफ्तर या अन्य जरूरी कार्य के लिए निकलते समय मॉस्क का प्रयोग करना चाहिए।
अभी कुछ हफ्तों से अस्पतालों में सांस लेने संबंधी शिकायतें ज्यादा पहुंच रही है। इस तरह से सावधानी बरतने से बचाव किया जा सकता है।

वहीं शहर में जगह-जगह जाम के कारण वाहन से निकलने वाले धुंए, वातावरण में उड़ने वाले धूलकण और इधर-उधर कचरे के ढेर में आग लगाने के कारण वायु प्रदूषण फैल रहा है।
इसके कारण सांस लेने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि सुबह में स्वच्छ हवा के लिए लोग तरस रहे है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एक्टिव आई 347 गया।
सदर अस्पताल के मेडिसिल विशेषज्ञ डॉक्टर एस के पांडेय के अनुसार प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सुबह में सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसकी लगातार शिकायतें आ रही है। ऐसे में लोग मास्क का प्रयोग कर प्रदूषित वायु से बचाव कर सकते है।



