मुजफ्फरपुर : शहर को स्वच्छ बनाने में क्या है चुनौतियां?

मुजफ्फरपुर। शहर को स्वच्छ बनाने में कई चुनौतियां है। सबसे पहले तो लोगों द्वारा कहीं भी कूड़ा डालकर खानापूर्ति कर देना और ऊपर से नगर निगम की ओर से कड़े कदम नहीं उठाना।

इसके कारण शहर के किसी भी हिस्से में कूड़े का ढेर देखा जा सकता है। मगर निगम प्रशासन और शहरवासियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।

सर्वप्रथम शहरवासियों को इधर-उधर कचरा डालने से बचने के साथ ही जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इसके साथ की निगम को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

इसके अलावा शहर से निकलने वाले कचरे को ठिकाने के लिए मैनेजमेंट को दुरुस्त करने की जरूरत है। हालांकि शहर में प्राइमरी व सेकेंड्री डंपिंग प्लेस का अभाव है। इसके कारण मुख्य सड़क को ही लोग कचरे का डंपिंग प्लेस बना दिया है।

लोग दुकानों और घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क पर डाल देते है। इसके कारण कचरे का अंबार लगता है। इस पर आवारा पशु मुंह मारते रहते है। इसके लोगों को शहर को स्वच्छ रखने का तनिक भी ख्याल नहीं होता।

इससे नगर निगम की छवि पर असर पड़ता है। कमोबेश शहर के प्रत्येक इलाके में यहीं हाल है। लेकिन लोग साफ-सफाई रखने में अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से नहीं निभा पाते।

वहीं निगम की ओर से भी ठोस पहल नहीं होती। नगर निगम की ओर से शहर में चौक-चौराहों और गली मोहल्लों में 130 बड़े कूड़ेदान रखे हुए है। लेकिन लोग दूर से ही कूड़ेदान के बाहर कूड़ा फेंकते है।

इस तरह से इसमें निगम के साथ लोग भी कम जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए जागरूकता चलाकर लोगों की मानसिकता को बदलनी होगी। तब शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.