मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के तरसन किसुनि शाखा के नए परिसर का विनोद कुमार पटनायक क्षेत्र महाप्रबंधक रांची के कर कमलों द्वारा उद्घाटन संपन्न हुआ।
मौके पर धमेंद्र राजोरिया क्षेत्र प्रमुख समस्तीपुर भी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक हरे कृष्ण कुमार ने बताया की बैंक की नई शाखा के खुल जाने से ग्रामीणों को बहुत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
वहीं ग्रामीणों को व्यापार क्षेत्र में बैंक द्वारा हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। समय-समय पर बैंक की ओर से हर सुविधा ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा।







