मुजफ्फरपुर : शहर के गोशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर सीनियर स्कूल में शुक्रवार को तीन दिवसीय आठवीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ।
इसका उद्घाटन समाजसेवी संजीव शर्मा ने किया। पहला मैच बालक वर्ग में पटना और आरा के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज करने के लिए खूब पसीना बहाया।
इसमें पटना ने आरा को 36-18 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं पटना के सिद्धार्थ ने 14 और आरा के सन्नी से 10 अंक बनाया। इसी प्रकार दूसरे मैच में भागलपुर और बांका के बीच मैच खेला गया।
जिसमें भागलपुर ने बांका को 21-7 से हराकर जीत हासिल किया। भागलपुर के कुमार शिबू ने 6 अंक बनाया। वहीं तीसरा मैच बालिका वर्ग में पटना और गया के बीच मैच खेला गया।
इस मौके पर आमोद दत्ता, राजीव सिन्हा, बलराम प्रसाद सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।




