मुजफ्फरपुर: संविधान दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को किया याद

मुजफ्फरपुर। संविधान दिवस के मौके पर डीएम प्रणव कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत और उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने समाहरणालय स्थित पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि देश के महान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है। उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

सभी को भारत के संविधान के महत्व को समझने की जरूरत है। हमारा संविधान हमारे देश को संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष,समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है और अपने नागरिकों की समानता ,स्वतंत्रता और न्याय का आश्वासन भी देता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहेब न सिर्फ संविधान के रचयिता थे बल्कि समय-समय पर उनके द्वारा लोक हित और समाज उत्थान के कई कार्य किये गए।

बाबा साहेब एक सच्चे समाज सुधारक थे। उनके द्वारा बताया गए रास्ते पर चलकर बेहतर और समता मूलक समाज स्थापित किया जा सकता है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.