मुजफ्फरपुर : जिले के मत्स्य पालकों और पशुपालकों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा

मुजफ्फरपुर। कृषि विभाग के तर्ज पर अब जिले के मत्स्य पालकों एवं पशुपालकों को भी सरकार द्वारा केसीसी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी। किसान (मत्स्य) क्रेडिट कार्ड के लिए शुक्रवार को जिले के अग्रणी बैंक मुजफ्फरपुर स्थित शाखा में जिला अग्रणी बैंक के द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया।

प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक मुजफ्फरपुर गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि मेगा शिविर में प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद उसके स्वीकृति के लिए संबंधित बैंकों को भेजे जाने के उपरांत किसान क्रेडिट के लिए प्राप्त आवेदनों को 15 दिन के अंदर निष्पादित किया जाएगा।

बैंकों को निर्धारित सीमा के भीतर आवेदनों को स्वीकृत या अस्वीकृत करना होगा। आवेदन अस्वीकृत करने पर बैंक को इसका कारण बताना होगा। मेगा शिविर में उपस्थित होकर किसानों से केसीसी का आवेदन प्राप्त करने के लिए स्वयं अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के समन्वयक उपस्थित थे।

आज मेगा कैंप में 150 मत्स्य पालक किसानों के द्वारा केसीसी आवेदन पत्र एलडीएम को दिया गया। बताया गया कि सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में मेगा कैंप का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को किए जाने का प्रावधान है जिसमें किसानों द्वारा अपना आधार कार्ड, किसान रजिस्ट्रेशन कार्ड, जमीन की अद्यतन लगान रसीद साथ में लाना होगा।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसान भी साक्ष्य लेकर आएं तो वैसे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी का लाभ दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि दिलीप कुमार संयुक्त निदेशक के द्वारा विभिन्न तरह की केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं वित्त का पैमाना, केसीसी के माध्यम से बैंक द्वारा किए किए जाने वाले सहयोग उपरांत मत्स्य कृषकों के आर्थिक उत्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जूही प्रियदर्शनी, डीडीएम नाबार्ड के द्वारा केसीसी से प्राप्त होने के बाद उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा विभिन्न तरह के केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

वहीं आज के कैंप में उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी -सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर ,नूतन ने बताया कि नियमानुसार केसीसी ऋण मिलने से पशुपालकों के आय में गुणोत्तर वृद्धि होगी और किसानों के जीवन में आर्थिक सबलता आएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading