उत्तरप्रदेश : कड़ी सुरक्षा के बीच टीईटी परीक्षा 28 नवंबर से

यूपी टीईटी परीक्षा 28 नवंबर को राज्य भर में किया जाएगा। टीईटी पत्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना सावधानियों के साथ आयोजित होगी। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं , वे एग्जाम सेंटर के लिये जरुरी निर्देश इस निर्देशों की जानकारी जरूर लें। लगभग 21.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य स्तर के बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए परीक्षा केंद्र के हर गतिविधियों पर ध्यान रखा जाएगा।

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश 
परीक्षा केंद में परिक्षार्थी को अपने साथ मोबाइल या किसी भी प्रकार का अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की अनुमति नही है।परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों व पर्यवेक्षकों और केंद्र प्रशासकों को भी अपने साथ किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने की अनुमति नही होगी।

ऑनलाइन जारी एडमिड कार्ड का प्रिंटआउट एग्जाम सेंटर पर जरूरी होगा।
एक वैध फ़ोटो पहचान पत्र पर लेकर एग्जाम सेंटर पर जाना होगा।
सोशल डिस्टेंस लागू करने के लिए एंट्री एक घंटा पहले ही शुरू हो जाएगी।
बगैर फेस मास्क के किसी भी कंडीडेट को एग्जाम सेंटर के अंदर जाने नही दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर ऐसी चीजों की लिस्ट दी गई है जो एग्जाम सेंटर पर प्रतिबंधित है , ऐसी कोई भी चीज़ साथ लेकर न जाएं ।

परीक्षा क्वालीफाई करने बाद उम्मीदवारों को प्राइमरी और सीनियर स्तर के सरकारी शिक्षक के रूप में भर्ती के लिए पात्र माना जायेगा।
ऐडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकतें है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.