मुजफ्फरपुर : रहस्यमय ढंग से कैसे गायब हो गई युवती?

मुजफ्फरपुर। रहस्यमय ढंग से गायब युवती पुलिस के लिए चुनौती गई है। दरअसल नव नवेली दुल्हन शादी के छह दिन बाद ही गायब हो गई। इसके बाद मुजफ्फरपुर से लेकर समस्तीपुर तक इस चर्चा जोरो पर है।

बताया जाता है कि काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर स्थित एक महिला छात्रावास से नवविवाहिता के गायब होने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है।इसके कारण युवती के परिजन काफी चिंतित है। हालांकि पुलिस की ओर से बताया गया है कि नवविवाहिता के मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकाला जा रहा है। इसके आधार पर पता लगाने की कोशिश शुरू होगी।

पुलिस के मुताबिक नवविवाहिता का सोशल एकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर निवासी छात्रा की 22 नवंबर को शादी हुई थी। उसके पति रेलवे में कार्यरत है। शादी के दो दिनों बाद वह पति के साथ मायके आई।

वहां से बीएससी परीक्षा का असाइनमेंट जमा करने की बात बताकर 26 को वह गन्नीपुर स्थित छात्रावास में पहुंची। वहीं 27 को असाइनमेंट जमा करना था। मगर इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई।

बताया जाता है कि परिजनों की छानबीन में छात्रा के बिस्तर के नीचे से एक हाथों से लिखा एक पत्र मिला था। इसमें लिखा गया है कि मेरी मौत का जिम्मेदार में स्वयं हूं। किसी को परेशान नहीं किया जाए।

वहीं पुलिस का कहना है कि पत्र को लेकर भी जांच की जा रही है। उसके लिखावट की जांच के लिए एक्सपर्ट से संपर्क किया गया है। इसके लिए छात्रा द्वारा लिखी गई कॉपी से मिलान किया जाएगा। इससे सच सामने आ जाएगा। पुलिस के अनुसार मामला काफी गंभीर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading