मुजफ्फपुर जंक्शन पर यात्रियों को कौन सी सुविधा बढ़ेगी जाने?

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए मुख्य गेट पर चार-पांच गाड़ियों के रुकने के लिए बस स्टॉप का निर्माण होगा।

जिसके बाद रेल यात्री सिटी बस से सीधे स्टेशन पहुंचेगें। सड़क पर गाड़ी रुकने से जाम की समस्या को ध्यान में रखकर बस स्टॉप का निर्माण होगा।

स्केलेटर साइड में पांच मंजिला भवन का निर्माण होगा। इसमें फर्स्ट फ्लोर पर रिजर्वेशन कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा।

उसके ऊपर पार्किंग बनाई जएगी। एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सिक्यूरिटी चेक आदि की व्यवस्था होगी।

निर्माण के अनुसार स्टेशन परिसर में लगे रेल इंजन को भी थोड़ा इधर-उधर किया जाएगा।

पार्सल के आगे बने 14 क्वार्टरों को तोड़कर ब्रह्मपुरा रेलवे कालोनी में शिफ्ट किया जाएगा। कुलियों के लिए भी रेस्ट रूम बनाया जाएगा।

मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए अधिकारियों ने सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम नीलमणि के साथ बैठक की है। इस दौरान डीपीआर स्वीकृत कर लिया गया।

बैठक में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के जीएम प्रोजेक्ट पीआर सिंह, जीएम सुनील कुमार वर्मा व मेंबर प्रोजेक्ट अंजनी कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading