मुजफ्फरपुर : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल

मुजफ्फरपुर। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को होगा। यह सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक, धार्मिक और ज्योतिष महत्व बहुत अधिक है।

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और सूर्य व पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढंक जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान मांगलिक व शुभ कार्यो की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते है।

सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आरंभ होकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading