थाने के परिसर में बने मंदिर की मूर्ति हुई चोरी।

सबका मालिक एक है यहां इंसान तो उस मालिक के घर को भी नहीं छोड़ता।  सामान तो क्या भगवान को भी चोर नही छोड़ते। मामला सारण जिला का है।  जिले के खैरा थाना परिसर में बने मंदिर से राम-जानकी की अष्टधातु की मूर्तियों के चोरी हो गयी है। चोरी गई मूर्तियों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इस वजह से हड़कंप मच गया है।Theft In Famous Hanuman Temple In Mathura Uttar Pradesh Ann | मथुरा के  हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बदमाशमंदिर के पुजारी महंत नारायण दास पर ही पुलिस संदेह करते हुए कस्टडी में लेकर पुछताछ कर रही है।  जानकारी के मुताबिक तीन लोग कुछ दिनों से पुजारी नारायण दास के साथ खा पी रहे थे। शुक्रवार की शाम तीनो पुजारी को चकमा देकर फरार हो गये और अपने साथ मंदिर की मूर्तियां लेते चले गये। चोरों के साथ तीन दिन तक मस्ती करने वाले पुजारी नारायण दास पुलिस के शक के दायरे में है।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महंत नारायण दास के साथ तीन लोग कई दिनों से घूम रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने महंत नारायण दास की जमकर सेवा की और उन्हें खिलाया पिलाया।  नारायण दास ने बताया कि शुक्रवार की शाम दो चोरों ने उनको मंदिर के बाहर काम में उलझा लिया और इसी बीच तीसरे चोर ने ने भगवान की मूर्तियां लेकर फरार हो गया। धीरे धीरे वे दोनो भी निकल गये। रात को मंदिर का दरवाजा बंद करते समय पुजारी ने देखा कि मूर्तियां गायब हैं। चिल्लाते महंत नारायण दास ने थाने को इसकी सूचना दी तो सभी के होश उड़ गये। पुजारी के पास तीनों लोगों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे रहा है इसी वजह से उसपर पुलिस को शक है।इधर, एसपी संतोष कुमार ने कहा है कि थाने में में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामला की छानबीन कर रही है। एसपी ने भई कहा है कि महंत नारायण दास की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उनसे पूछताछ जारी है औरजल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बताते चलें कि छपरा के कई मंदिरों से मूर्तियों की चोरी हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश मूर्तियों को एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बरामद कर लिया है। थाना में मंदिर से भगवान की मूर्तियों की चोरी की वारदात से सनसनी फैल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.