मुजफ्फरपुर । जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर एसवीईईपी कार्यक्रम के तहत युवा निर्वाचकों में निर्वाचन दायित्व एवं निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता के लिए ईएलसी के बैनर के तत्वावधान में एमडीडीएम महाविद्यालय में युवा निर्वाचक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पनिर्वाचन पदाधिकारी संजय मिश्रा ने छात्राओं को निबंधन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। और सभी छात्राओं से अनुरोध किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने हेतु यह आवश्यक है कि वैसे सभी युवक एवं युवती जो 18 वर्ष की उम्र को पार कर लिए हैं वे खुद को निर्वाचक सूची में निबंधित करा लें।
कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निबंधन प्रक्रिया को सुलभ और सहज बना दिया है। अब आवश्यक नहीं है कि निबंधन के लिए मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ के पास जाएं।
आयोग के द्वारा यूजर फ्रेंडली मोबाइल एप, वोटर हेल्प लाइन एप जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति उसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है और उसके माध्यम से निर्वाचक सूची के निबंधन से लेकर नाम संशोधन एवं विलोपन हेतु घर बैठे सेवा प्राप्त कर सकता है। यह उपयोगी एप है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि निबंधन प्रक्रिया में इस एप का अधिक से अधिक व्यवहार किया जाए तथा जितने भी व्यक्ति इसके सम्पर्क में आएं उन्हें इस एप की जानकारी दिया जाना अपेक्षित है ताकि निबंधन सहज हो सके।
सहायक निदेशक बाल कल्याण उदय कुमार झा ने बताया कि एमडीडीएम महाविद्यालय की छात्राएं हमेंशा एसवीईईपी कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका में रहती रही हैं।
उम्मीद है कि सभी छात्रा जिनका नाम अभी निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं है। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के तकनीकी टीम के माध्यम से अपने को निबंधित करा लेंगी।
एसवीईईपी नोडल पदाधिकारी कमल सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी निबंधन के लिए जिनका भी आवेदन प्राप्त हुआ है उसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं आयोग के बैज से सम्मानित किया जाएगा। प्रचार्या ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों में निर्वाचन कर्तव्य एवं अधिकार के संबंध में जागरूकता बनी रहती है। कोविड संक्रमण को देखते हुए आयोग का यह एप काफी अच्छा है। महाविद्यालय में निकट भविष्य में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि महाविद्यालय की सभी छात्राएं निर्वाचक सूची में निबंधित हो सके महाविद्यालय की कैम्पस एम्बसडर प्रो.देवाश्रुति ने कहा कि इस महाविद्यालय का लक्ष्य है कि यहां अध्ययन कर रही सभी छात्रा भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करती रहेंगी। निर्वाचन कार्यालय के तकनीकी टीम के सहयोग से अपस्थित सभी छात्राओं को ऐप डाउनलोड कराया गया तथा इसके द्वारा निबंधन हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर चौधरी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
