नालंदा : जदयू नेता की गोली मार की हत्या, विरोध में सड़क जाम।

बिहार : घटना नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र की है जहां बेलदरियापर गांव के पास पूर्व से घात लगाये बदमाशों ने बाइक सवार जदयू नेता पर अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के फगुनीपुर गांव निवासी राजेश कुमार चट्टू महतो के रूप में की गयी है। मृतक ठेकेदारी का काम करते थे।नालंदा में जेडीयू नेता की दिनदहाड़े हत्या, उग्र लोगों ने सड़क को जाम कर किया हंगामा - Headlines India News |News in Hindi|Bihar News|UP news|Jharkhand News

परिजन की माने तो गांव के ही एक दबंग के द्वारा आम रास्ता पर बाउंड्री कर बंद करने का प्रयास किया जा रहा था । जिसपर गांव वालों के साथ मृतक ने भी विरोध किया किया था । परिजन थाने की मिलीभगत से हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं।

हत्या से आक्रोशित लोगों ने बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया । घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब आक्रोशित लोग शांत हुए ।उन्होंने बताया कि  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । इसके पूर्व 19 नवंबर को चुनावी रंजिश में सिलाव थाना क्षेत्र के केसरीबिगहा गांव के समीप जदयू के पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को गोली मार कर हत्या कर दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading