नशे में धुत , सरकारी सेवा में तैनात डॉक्टर हुए गिरफ्तार।

पटना में श’राबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए इन दिनों पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। हर तरफ कार्रवाई चल रही है।  श’राब जब्त किए जा रहे हैं, लोग गिरफ्तार भी हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद हाई प्रोफाइल सोसाइटी से श’राब दूर नहीं है। मंगलवार की देर शाम पटना में इंजीनियर से लेकर बड़े डॉक्टर तक गि’रफ्तार किए गए। कंकड़बाग इलाके में पुलिस ने एक अपार्टमेंट में छा’पा कर मारकर नशे में धूत सरकारी सेवा में तैनात एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। डॉ सरोज कुमार पांडे की गिरफ्तारी कंकड़बाग थाना क्षेत्र के नन्दन अपार्टमेंट से हुई। Mahasamund: Drunk Doctor Was A Dirty Work From Girls - 11वीं फेल शराबी  डॉक्टर लड़कियों से करता था गंदा काम, एेसे सामने आई हरकत | Patrika News

डॉक्टर जब गिरफ्तार कर थाने ले गए तब उन्होंने सफाई में मीडियाकर्मियों को इस बात की जानकारी दी कि वो झारखंड से श’राब पीकर बिहार आए हैं लेकिन यह पूछे जाने पर कि क्या श’राब बंदी कानून के बारे में आपको जानकारी नहीं है, डॉक्टर सरोज पांडे के पास कोई जबाब नहीं था। पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। उधर दुबई से लौटे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुजीत कुमार सिंह को कोतवाली थाने की पुलिस ने श’राब की बोतलों के साथ गि’रफ्तार कर लिया। इंजीनियर झारखंड के बोकारो के सेक्टर 1 बोकारो स्टील फैक्ट्री के रहने वाले हैं। मंगलवार की शाम चिरैयाटांड़ पुल के समीप स्थित फोर्ड होटल के कमरा नंबर 2 में जब पुलिस ने छापेमारी की तब इंजीनियर के पास से श’राब की दो बो’तलें मिलीं। इंजीनियर सुजीत कुमार फ्लाइट से दुबई से दिल्ली लौटा था और वहां से वह ट्रेन से पटना आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उसने श’राब खरीदी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद इंजीनियर भी जेल भेजा जाएगा। पटना में यह पहला मौका नहीं है कब किसी इंजिनीयर और डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हो। इसके पहले भी एक साथ महिला समेत दो डॉक्टर और कंकड़बाग में 6 इंजिनीयर्स को एक साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading