समस्तीपुर : जंक्शन पर लगेगा क्विक वाटरिंग सिस्टम

समस्तीपुर। समस्तीपुर जंक्शन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेल प्रशासन ने क्विक वाटरिंग सिस्टम निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है।

मुख्यालय से आदेश मिलते की सिस्टम लगाने का काम शुरू होगा। इस आधुनिक सिस्टम से पांच मिनट में ट्रेनों के सभी कोच में पानी भर जाएगा। इससे सफर में यात्रियों को पानी किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।

इस तरह से पानी की बर्बादी पर रोक लगने से जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा। अभी स्थिति यह है कि ट्रेनों के कोच में पानी खत्म होने से असहजता होती है।

विशेषकर गर्मी के दिनों में पानी किल्लत अधिक होती है। समस्तीपुर जंक्शन के एक से सात नंबर प्लेटफॉर्म पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

समस्तीपुर से करीब तीन दर्जन से अधिक गुजरने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके बाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बताया जाता है कि क्विक वाटरिंग सिस्टम में करीब तीन पंप सीरीज में लगाए जाएंगे। कोच में पानी की जरूरत के अनुसार पंप चलेंगे। सुपरवाइजर के मोबाइल पर डिस्प्ले के साथ कंट्रोल रहेगा।

त्वरित जल प्रणाली में तीन उच्च दबाव वाले पंप शामिल होता है, जो प्लेटफॉर्म पर हाइड्रेंट को पानी की आपूर्ति करता है। इस संयंत्र के संचालन के लिए इसमें अग्रिम स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली भी है, जिसमें पंपों की क्रमिक शुरुआत के साथ-साथ प्रत्येक पंप के लिए परिवर्तनशील गति नियंत्रण शामिल होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.