मुजफ्फरपुर में हर्ष फा’यरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल में लगातार इस तरह के मामले सामने आये हैं। लेकिन, पुलिस की तरफ से कोई ठोस का’र्रवाई नहीं हुई है। एक बार फिर हर्ष फा’यरिंग का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
वायरल वीडियो अहियापुर के सहबाजपुर पंचायत के मुखिया पति मो. इनायत का बताया जा रहा है। वीडियो आठ दिसंबर की रात का है। जिसे एक पैक्स अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डीएम एसएसपी से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्हें ट्वीट पर टैग भी किया है।
वीडियो सिर्फ सार सेकेंड का है। जिससे साफ पता चल रहा है कि यह किसी पार्टी का है। काफी संख्या में लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं। इसी दौरान मुखिया पति रिवॉल्वर को आसमान की तरफ करके कई राउंड फा’यरिंग करते हैं और निकल जाते हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंची है। एसएसपी ने कहा कि वीडियो का सत्यापन कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।