मुजफ्फरपुर। अहियापुर दादर में बेरोक-टोक बालू खनन जारी है। बालू मा’फिया ट्रैक्टर से बालू लादकर ले जा रहे है, लेकिन थाने की गश्ती पुलिस इसने खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करते ।
बता दें कि नदी से बालू खनन का हर माह करोड़ों रुपए का कारोबार हो रहा है। साथ ही जेसीबी लगाकर बड़े पैमाने पर बालू निकाला जा रहा है।
बताया जाता है कि विगत डेढ़ माह के दौरान अहियारपुर थाने में नदी से लोकल बालू खनन करने वाले माफि’याओं पर दो बार एफ’आईआर दर्ज की गई है।
इसमें 6 ट्रैक्टर भी ज’ब्त किए गए है। इसके बावजूद बालू का खनन जारी है। पुलिस स्तर से एफआईआर में बालू खनन करने वाले ठेकेदारों को आरोपी नहीं बनाया जा रहा है।
अहियारपुर थानेदार के अनुसार नदी से बालू खनन करना अवैध है। इसमें कार्रवाई भी की गई है। उधर, बूढ़ी गंडक नदी में अहियापुर इलाके में बालू खनन करने वाले ठेकेदार बिना नंबर के ट्रैक्टर का उपयोग कर रहे हैं, ताकि एफआईआर में पुलिस उन्हें नामजद नहीं कर सके।



