मुजफ्फरपुर : सामुदायिक आवासीय भवन खतरनाक घोषित, हो सकता है हादसा

मुजफ्फरपुर। अघोरिया बाजार स्लम बस्ती में सामुदायिक आवासीय भवन को खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इसे खाली कराने के लिए नगर निगम की ओर से आदेश दिया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी 160 परिवार जान जोखिम में डाल कर रहते है।

 

इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थिति यह है कि भवन कब गिए जाए इसका कोई ठीक नहीं है। बता दें कि राष्ट्रीय गंदी बस्ती विकास योजना के तहत दो दशक पूर्व सामुदायिक आवासीय भवन को तीन साल पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका है।

 

निगम प्रशासन की ओर से स्थानीय वार्ड पार्षद सुरभि शिखा के माध्यम से भवन में रहने वाले लोगों को भवन खाली करने के लिए कहा गया है।

नोटिस में कहा गया है कि यदि मकान खाली नहीं किया जाता है तो दुर्घटना होने की स्थिति में नगर निगम जिम्मेदार नहीं होगा।

वहीं रहने वालों के मानें तो जब तक उनको रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाएगी तब तक वे कहां जाएंगे। वार्ड 30 की पार्षद सुरभि शिखा के अनुसार भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। हमेशा डर बना रहता है कि कोई हादसा न हो जाए।

यहां रहनेवालों को किसी प्रकार की बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है। नगर आयुक्त ने भवन खाली करने का नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। वहां रहने वाले वैकल्पिक स्थान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading