मुजफ्फरपुर : निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं करने पर ब्लैक लिस्टेड होंगे संवेदक

मुजफ्फरपुर। निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करने पर संवेदकों को अब ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता को नजरअंदाज करने पर अब सीधे कार्रवाई होगी।

 

हर हाल में नल-जल योजना का काम 30 दिसंबर तक पूरा करना होगा। महापौर राकेश कुमार ने संवेदकों के साथ बैठक कर कार्यो की समीक्षा की। इसमें नगर आयुक्त भी मौजूद थे।

महापौर ने स्पष्ट कर दिया कि नल-जल योजना के तहत शहर के सभी वार्डो में मिनी वाटर टावर, पाइन लाइन और मिनी पंप का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने संवेदकों को हर हाल में दिसंबर तक काम पूरा करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही पाइप लाइन बिछाने के दौरान काटी गई सड़कों की अविलंब मरम्मत करने और जिन इलाकों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है

वहां सभी घरों को पानी का कनेक्शन जरूर देने का आदेश दिया। वहीं कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत नहीं आने पर जोर दिया। मौके पर कई पार्षद और अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading