समस्तीपुर : दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम 13 दिसंबर को

समस्तीपुर। आगामी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम का पीएम नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में जिला के सभी मंडलों में आयोजित है। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के उदबोधन लाइव प्रसारण के द्वारा समस्तीपुर जिला के 41 मंडलों में 50 जगहों पर सुना जाएगा।

उसमें इस कार्यक्रम के तहत साधु संतों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी जगह पर 4 सदस्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जवाबदेही सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के बाद प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रथम नेता है जिन्होंने सभ्यता और संस्कृति पुनरोत्थान के लिए सतत प्रयास किए हैं।

उनके नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, प्रयागराज तथा सोमनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं में बढ़ोतरी केदारनाथ धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना जैसे अनेकों कार्य अभी तक हुए हैं या हो रहे हैं।

इसी कड़ी में आगामी कार्यक्रम आयोजित है। मौके पर जिला के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह, युवा नेता वीरेंद्र यादव, राजू पटेल सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading