जब्त की कई दस लाख के अवैध श’राब, यूपी से बिहार के रास्ते में

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन श’राब के तस्कर रोज नए-नए तरीके से श’राब की तस्करी कर रहे हैं। इस बार जो तस्कर पकड़े गए हैं वे पर्यटक बस में बैठकर बिहार के गौरवशाली अतीत को देखने वैशाली जा रहे थे। पर्यटक बस में 10 लाख की श’राब को छिपाकर यूपी से बिहार ला रहे थे, लेकिन सीएम नीतीश कुमार के सख्त निर्देश के बाद उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पकड़े गए। छपरा में उत्पाद विभाग ने एक टूरिस्ट बस से 10 लाख की शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि श’राब उत्तर प्रदेश से त’स्करी कर हाजीपुर ले जायी जा रही थी। तभी गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने मशरक के बनसोही के पास कार्रवाई की और श’राब को जब्त कर लिया। मौके से पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। श’राब त’स्कर वैशाली घूमने के बहाने बिहार आ रहे थे, लेकिन टूरिस्ट बस के अंदर गुप्त तहखाना बनाकर शराब की तस्करी भी की जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों में यूपी के देवरिया के रहने वाले रामानंद प्रसाद, राम प्रवेश सरकार, राजकुमार यादव का नाम शामिल हैं। इनके पास से कुल 60 कार्टन विदेशी श’राब बरामद की गई है जिसका बाजार मूल्य 10 लाख बताया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया की वैशाली के धरोहरों को देखने के बहाने इन लोगों ने कई बार श’राब की तस्करी की है, लेकिन इस बार गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने इनको बनसोही चेक पोस्ट के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अब इन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading