इस गुलाबी ठण्ड के ख़त्म होते ही बढ़ सकती है ठंड

बिहार :  दिसंबर महीने के 10 रोज गुजर जाने के बाद भी सर्दी चरम पर नहीं पहुंची है। दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि अब ज्यादा दिन ठंड का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि 15 दिसंबर के बाद सूबे में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी और उसी के साथ ठंड में इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिसंबर में न्यूनतम तापमान पिछले 9 साल में सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया जबकि दिसम्बर में रात का तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे रहना चाहिए था। लेकिन, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।bihar weather update and mausam latest news bihar will get more cold days  and nights : राज्य में बर्फीली हवाएं अभी और बढ़ाएगी ठंड... कई शहरों का  न्यूनतम पारा लुढ़का - Navbharat Times

दिन के तापमान की बात करें तो 28 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया है जबकि इसे 20 डिग्री के नीचे रहना चाहिए था। यानि अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर डेवलप नहीं होना है। पिछले 8 साल का रिकॉर्ड बताता है कि दिसंबर शुरू होते ही पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर डेवलप होता था और तापमान में गिरावट होते ही ठंड बढ़ने लगती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वहींं, दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिक यह भी कह रहे हैं कि अभी पछुआ हवा भी नहीं चल रही है। लेकिन, अगले 5 दिनों बाद यानि 15 दिसम्बर से मौसम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और उससे नीचे पहुंचने की पूरी संभावना है। इधर ठंड को देखते हुए पहले ही जिला प्रशासन और नगर निगम की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी मॉड्यूलर रैन बसेरा का निर्माण करा दिया गया है। जहां बेघर, बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए मुफ्त में सभी प्रकार की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। पिछले 8 साल का रिकॉर्ड बताता है कि दिसंबर शुरू होते ही पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर डेवलप होता था और तापमान में गिरावट होते ही ठंड बढ़ने लगती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वहींं, दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिक यह भी कह रहे हैं कि अभी पछुआ हवा भी नहीं चल रही है। लेकिन, अगले 5 दिनों बाद यानि 15 दिसम्बर से मौसम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और उससे नीचे पहुंचने की पूरी संभावना है। इधर ठंड को देखते हुए पहले ही जिला प्रशासन और नगर निगम की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी मॉड्यूलर रैन बसेरा का निर्माण करा दिया गया है। जहां बेघर, बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए मुफ्त में सभी प्रकार की व्यवस्था प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading