चुनाव नतीजों से पहले खामोश हुई भाजपा

NEW DELHI : पांच राज्यों में चुनावों के परिणाम अब से कुछ घंटों के अंदर सामने आ जाएंगे. सामने आ रहे रूझानों से पता चल रहा है कि कांग्रेस की जमीन इस चुनाव में मजबूत हुई है तो वही बीजेपी के अपने तीनों राज्य जहां उसकी सरकार थी,में काफी बड़ा झटका झेलना पड़ा है. वहीं इसका असर बिहार की राजनीति पर भी पड़ा है. बीजेपी आॅफिस के सामने सन्नाटा पसरा है. वही बीेजेपी के नेता भी सीधे मुंह कुछ नहीं बोल रहे हैं.

चुनावों के परिणामो को सामने आ रहे रूझानों को लेकर बीजेपी सासंद रामकृपाल यादव भी मीडिया से सीधे मुंह बात करते से बचते दिखें. पटना से दिल्ली के लिए रवाना होते समय एयर पोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या एक्जिट पोल सही साबित हुए तो उन्होंने कहा कि वे मतगणना खत्म हो जाएगा तब ना ये बात सही होगी.

वहीं इससे पहले बिहार केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी इसी प्रकार का बयान देकर मीडिया से बवते हुए निकल गए. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कहने से कुछ नहीं होता है हम ही लोकसभा चुनाव जीत रहे है.पांचों राज्यों में जो चुनाव के रूझान आ रहे है. उससे कही न कहीं बीजेपी नेता सुतुष्ट नहीं है. वही विरोधी खेमे में बधाईयों का तांता लगा हुआ है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंन्द्र कुशवाहा ने तो राहुल गांधी को ट्वीट करके बधाई भी दे दी है. उन्होंने बीजेपी को जुमलेबाजों की पार्टी भी बताया है.

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर हुए मतदानों के परिणाम आज आने को हैं. इन राज्यों में आज होने वाली मतगणना और परिणाम 2019 के चुनावों के पहले बहुत कुछ सुनिश्चित करेंगी. मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में हुए चुनावों को लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है. बिहार की राजनीति पर भी इन राज्यों के परिणामों का असर होगा.

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज मंगलवार को सामने आ रहे हैं. राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है. इन रुझानों का असर बिहार की राजनीति पर देखने को मिल रहा है. इसी दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का बयान आया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है और साफ तौर पर दिख रहा है कि राहुल गांधी से देश के लोग प्यार करते हैं और उनका बेहतर चाहते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading