SHEOHAR : डीएम ने दिया परिवार नियोजन आॅपरेशन जल्द शुरू करने का सीएस को निर्देश

SHEOHAR : स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक करते हुए समाहरणालय के सभा हॉल में जिला पदाधिकारी अरशद अजीज ने सिविल सर्जन डॉ मीना शर्मा को निर्देश दिया है कि शिवहर प्रखंड के फतहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन का ऑपरेशन शीघ्र प्रारंभ करें। इससे पूर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अरशद अजीज विकास आयुक्त मोहम्मद वारिस खान सिविल सर्जन डॉ मीना शर्मा प्रोग्राम पदाधिकारी आलोक कुमार शहीद वरीय पदाधिकारी गण एवं चिकित्सा विभाग के सभी चिकित्सा पदाधिकारी लेखा प्रबंधक, डीपीएम, आंगनवाड़ी के बाल परियोजना पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने टीकाकरण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है, गर्भवती महिलाओं का निबंधन प्रथम 3 दिन महीना में करने का भी निर्देश दिया है। जिला पदाधिकारी ने आयुष्मान भारत की समीक्षा करते हुए उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जितने भी लाभार्थी है उसका सूची आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सभी लाभार्थियों को सूचीबद्ध सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराएं ताकि उसको जो लाभ दिलाना है उसको दिया जा सके।

15 जनवरी से टीकाकरण एमआर होना है इसके लिए 9 मार्च से 15 मार्च तक के बच्चों को टीकाकरण सरकार से मुक्त इस बार किया जाएगा इसके लिए प्रखंड स्तर पर प्लानिंग तैयार कर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थित कराने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ मीना शर्मा को दिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं का और तो साहन राशि शत् प्रतिशत देने का निर्देश दिया गया है सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा कितना उपलब्ध है या नहीं है उसको रजिस्ट्रेशन धारण करने का निर्देश दिया गया है।गर्भवती महिलाओं को आवश्यक उपकरण नहीं रहने पर एक फंड से उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक ,डीपीएम पंकज कुमार, लेखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading