पटना : मनेर थाना के अंतर्गत खासपुर पंचायत में शुक्रवार की देर रात चुनावी रं’जिश को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच जमकर गो’लीबारी हुई। इस मा’रपीट में दो लोग बुरी तरह घा’यल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पटना के PMCH रे’फर कर दिया गया है। स्थिति की गं’भीरता को देखते हुए खास पूर्व पंचायत में देर रात से भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। सूचना पाकर दानापुर एसपी सैयद इमरान मसूद पुलिस टीम के साथ खुद मामले की जांच करने पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया, एक पक्ष के खासपुर पंचायत में मुखिया प्रत्याशी पिंकी यादव के पति हिमांशु यादव, भूषण यादव और दूसरे पक्ष के बुध नाथ यादव के बीच शुक्रवार की देर रात पंचायत में पैसा बांटने को लेकर वि’वाद शुरू हुआ। धीरे-धीरे बातों ही बातों में वि’वाद इतना बढ़ गया कि मा’रपीट शुरू हो गई।
इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लोग बंदूक निकाल गो’लियां चलने लगे। गांव के लोगों ने बताया, दोनों पक्षों के तरफ से कई रा’उंड गो’लियां चली है।
इस घटना लोग घा’यल हो गए। घा’यलों की पहचान बुधनाथ यादव के भाई रंजीत कुमार और अभय कुमार के रूप में हुई। दोनों घा’यलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया है। गो’लीबारी के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलते ही मनेर थाना के प्रभारी सहित दानापुर एसपी इमरान मसूद दल बल के साथ खासपुर गांव पहुंचे।
थाना प्रभारी ने बताया कि भूषण यादव एवं बुध नाथ यादव के बीच चुनावी रं’जिश को लेकर गो’लीबारी की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि इस मा’मले में भूषण , रंजन , मुन्ना , विजय एवं मुंदर का नाम प्रकाश में आया है लेकिन फिलहाल अभी तक किसी पक्ष की तरफ से थाना में इस मामले की लिखित शि’कायत नहीं की गई है।