श’राब की जानकारी मिलते ही पहुंचे अधिकारी

आजकल के ख़बरों में अगर श’राबबंदी से सम्बंधित कोई खबर न मिले तो आप गलत अखबार पढ़ रहे हैं। बिहार में जारी श’राबबंदी के बावजूद जमुई जिले के सर्किट हाउस परिसर में सोमवार की देर रात विदेशी श’राब की खाली बो’तलें मिलने से ह’ड़कंप मच गया।

श’राब की खाली बोतलें जिला अतिथि गृह मिलने की सूचना पर आनन-फानन में कई अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। नगर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और सर्किट हाउस परिसर में पड़ी श’राब की खाली बोतलों को बोरे में भरकर अपने साथ चली गई।

सोमवार की देर रात जमुई जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के तब होश उड़ गए जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि शहर का वह सरकारी परिसर जहां सरकारी अतिथि आकर ठहरते हैं, वहां विदेशी श’राब के दर्जनों खाली बोतल फेंके हैं।

दरअसल जमुई सर्किट हाउस के पिछले हिस्से में जहां गार्ड के रहने के लिए दो कमरे बने हैं, उसके पीछे विदेशी श’राब के दर्जनों खाली बोतल पड़े थे। श’राबबंदी के बावजूद जिला अतिथि गृह परिसर में पड़े श’राब के बोतल दो तरह के थे।

एक सादे रंग की तो दूसरी हरे रंग की। सादे रंग के बोतलों पर लिखा हुआ था, जबकि हरे रंग के बो’तलों पर से रैपर हटाया हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.