मुजफ्फरपुर। चैपमैन राजकीय बालिका इंटरस्तरीय विद्यालय में चल रही परीक्षा को अचानक स्थगित करने से बच्चे उग्र हो गए। बताया जाता है कि आईआईटी की परीक्षा होनी थी, जो स्थगित कर दी गई।
दरअसल परीक्षा स्थगित होने का कारण प्रश्न संख्या 100 बताया जा रहा है। मगर ओएमआर पर मात्र 60 ब्लॉक्स प्रिंट थे। जब विद्यालय प्राचार्य मदन कुमार चौधरी तक बात पहुंची तो उन्होंने डीईओ से विमर्श किया।
इस पर उन्हें बताया गया कि जितने प्रश्न अंकित है उतने ही उत्तर दिए गए। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों को प्रश्न समझ में आ गई।
परीक्षा संचालित ढंग से चलने भी लगी थी कि थोड़ी देर बार उन्हें मैसेज आया कि परीक्षा रद्द कर दी गई है।
परीक्षा रद्द हो जाने की सूचना मिलने पर बच्चे हंगामा करन करें इसको ध्यान में रखते हुए प्रथम पाली की परीक्षा खत्म हो गई और जब बच्चे कक्षा से बाहर निकल गए तब माइक के द्वारा बताया गया कि दोनों पाली की परीक्ष स्थगित कर दी गई।
इसके बाद बच्चे उग्र हो गए। इस पर प्राचार्य ने बच्चों को समझाया कि हमलोग सिस्टम का एक हिस्सा है। हमें जो निर्देश मिलते है उस निर्देश का पालन करते है। ये बात सुनकर बच्चों ने हंगामा करना बंद कर दिया।



