एसकेएमसीएच से निजी नर्सिंगहोम में ले जाने वाले दलालों के खेल का खुलासा

ठगी के नये-नये मामले अक्सर आते रहते है,  इसके साथ ही आजकल ठगी के तरीके भी नये हो रहे है। घटना एसकेएमसीएच की है , जहां से मरीजों को वरगलाकर निजी नर्सिंगहोम में ले जाने के दलालों के खेल का खुलासा गुरुवार को हुआ है। सीतामढ़ी के सत्नावली गांव की रश्मी रानी की शिकायत पर पुलिस ने निजी नर्सिंगहोम से जुड़ी एक महिला ठग और उसके दो सहयोगियों को एसकेएमसीएच से हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। महिला ठग की गिरफ्तारी की सूचना पर एसकेएमसीएच में भीड़ जुटी रही। शाम तक उक्त महिला के पक्ष में कई निजी नर्सिंगहोम संचालक व जनप्रतिनिधि अहियापुर थाने पहुंचते रहे।Uttarakhand News: Fraud Of Three Lakh Rupees In Name Of Job In India Army -  उत्तराखंड: सेना में नौकरी के नाम पर तीन लाख की ठगी, युवक को फर्जी ज्वाइनिंग  लेटर थमाया -

अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी की मरीज एसकेएमसीएच के प्रसूता विभाग में आयी थी। उसे एक महिला ने वरगलाकर निजी नर्सिंगहाम में पहुंचा दिया। जहां उससे आठ हजार रुपए उतार लिये गये। इसकी शिकायत रश्मी रानी ने थाने में की है। जिसके आधार पर नामजद बनायी गई महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उसके साथ दो अन्य महिला भी थी। उसकी भूमिका जांच की जा रही है। अहियापुर थानेदार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जायेगी।

सीतामढ़ी के रत्नावली गांव की एक प्रसूता महिला को उसके परिजन एसकेएमसीएच में दिखाने लाये थे। चिकित्सकों ने उसे बताया कि अभी डिलेवरी का समय पूरा नहीं हुआ है। तीन-चार दिनों बाद लेकर आइये। इसी बीच एक निजी नर्सिंगहोम के लिए काम कर रही उक्त आरोपी महिला वहां पहुंच गयी।

उसने मरीज के परिजनों को एसकेएमसीएच की 100 खामियां गिनाकर निजी नर्सिंगहोम दिखाने के लिए प्रेरित किया। फिर साथ ही उक्त मरीज व उनके परिजनों को बुलाकर उस निजी नर्सिंगहोम में ले गये। जहां मरीज को देखने व विभिन्न जांच के नाम पर आठ हजार रुपए ले लिया गया।

 

अहियापुर थानेदार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद एसकेएमसीएच में लगने वाले निजी एम्बुलेंस को भी बाहर करा दिया गया है। सूचना मिल रही थी कि विभिन्न एम्बुलेंस चालक भी इसी तरह मरीजों को झांसा देकर विभिन्न नर्सिंगहोम में ले जाते हैं। पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading