समस्तीपुर : भाजपा का तीन दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुरू

समस्तीपुर। शहर के हिमगिरी उत्सव पैलेस में भाजपा का तीन दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुरू हुआ। इस दौरान झंडातोलन किया गया। इसमें करीब 400 प्रतिनिधियों ने शिविर में पंजीकरण कराया।

प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम वंदे मातरम के साथ प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा और जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। वहीं जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने संचालन किया।

 

 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा लिए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। कोरोना महामारी को अवसर में बदलते हुए स्वदेशी टीका का रिकॉर्ड समय में निर्माण कर दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कराने, गरीबों के बीच मुफ्त राशन, किसानों के आमदनी को दोगुना करने के लिए पर चर्चा हुई।

साथ ही छोटे उद्यमियों के साथ मझोले और बड़े उद्यमियों के लिए करोड़ों के पैकेज की घोषणा कर भारत को आत्म निर्भर बनाने पर विस्तार से वर्णन किया गया।

बताया गया कि मेक इन इंडिया के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने हेतु बड़े पैमाने पर कार्य चल रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा पोखरण परमाणु विस्फोट की चर्चा करते हुए बताया गया कि पूरे दुनिया के बड़े देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाने का काम किया फिर भी भारत के सफलता के सामने नतमस्तक हुआ। भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि देश को परम वैभव पर पहुंचाने हेतु सभी लोग संकल्प लें लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का काम करें।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता मणि प्रसाद सिंह ने किया। संचालन जिला के महामंत्री प्रभात कुमार ने किया। लालगंज के विधायक संजय सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भारत के राष्ट्रीय विचारधारा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विकास के लिए व्यक्ति निर्माण के संकल्प के साथ विचारधारा के अंदर राजनीतिक दल की जरूरत महसूस करते हुए जनसंघ की स्थापना हुई जो 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में स्थापित हुआ भारत को परम वैभव को पहुंचाने हेतु सत्ता में आकर उसे आगे बढ़ाने का काम आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।

जहां समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं वही एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र के जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का काम के साथ राम मंदिर का निर्माण के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आतातायो के द्वारा किए जाने पर उसका पुनरुत्थान कर भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।

इससे प्रशिक्षण वर्ग में शशिकांत ,नीलम सहनी, जयकृष्ण झा, जवाहर प्रसाद सिंह, डॉ तरुण कुमार, सत्येंद्र सिंह, पलटन राम, जिला महामंत्री राजीव कुमार चौधरी, सुनील राय, राकेश राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे, अनीश राज, मीडिया प्रभारी दीपक मंडल, अमित सिंह अशोक चौधरी, शिव शंकर चौधरी, घनश्याम राय, अशोक निषाद, संजय सिंह,गीतांजलि, जगदेव राम, वीरेंद्र यादव, राजू पटेल, ठाकुर संग्राम सिंह, अभय प्रकाश, अमर कुमार सिंह, सहित 400 प्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो रहे हैं। वहीं पर शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता व मंत्री प्रशिक्षण लेने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading