कहलगांव के एक कोचिंग से पढ़कर साइकिल से अपने घर श्यामपुर पंचायत के सड़कपुर जा रही बालिका इंटर स्तरीय सरसहाय स्कूल की इंटर विज्ञान की द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशु कुमारी (17) अनियंत्रित पानी के ट्रैक्टर टैंकर से घक्का लगने से बुरी तरह ज’ख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने छात्रा को घा’यल अवस्था में अनुमंडल अस्पताल में भ’र्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई। घटना शुक्रवार संघ्या लगभग 4 बजे घटी। परिजनों ने शव को अनुमंडल अस्पताल से उठाकर कहलगांव शहर के गांगुली पार्क चौक के पास शव रखकर एनएच 80 को जाम कर दिया। छात्रा की मौ’त की सूचना पर काफी संख्या में कोचिंग के छात्रों ने टा’यर ज’लाकर सड़क के आवागमन को पूर्ण रूप से बाधित कर दिया। 
परिजन सड़क जाम कर मुआवजे और गाड़ी की गति पर रोक लगाते हुए चालक कि गि’रफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजन सरकारी प्रावधान से मिलने वाली राशि का बिना पोस्टमार्टम कराए मांग कर रह थे। दो घंटे जाम के बाद सीओ रामावतार यादव, एसडीपीओ शिवानंद सिंह तथा कहलगांव थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के समझाने के बाद परिजन श’व को पो’स्टमार्टम के लिए तैयार हुए तथा जा’म को हटाया जा सका।
थानाघ्यक्ष ने बताया कि शनिवार सुबह शव को पो’स्टमार्टम के लिए मायागंज भेजा जायेगा। ट्रैक्टर टैंकर को ज’ब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाया जा रहा है। अपना कहलगांव ग्रुप के सदस्य साबरनी मधुकर, सोनी सिंह, नितिन कुमार तथा बादल कुमार ने मृतक परिवार को शव की अंत्येष्टि के लिए पांच हजार रुपये नगद दिए। अंचलाधिकारी ने सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाले पांच लाख रुपये दिए जाने का आश्वासन दिया।
अंशु की मौ’त की सूचना के बाद परिवार में को’हराम मचा गया। पिता सुभाष कुमार सिंह तथा मां रूबी देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रहे थे। माता-पिता ने अपनी बड़ी पुत्री के लिए काफी सपने संजोए थे, जो चूर हो गये।