मुजफ्फरपुर : कुपोषित बच्चे पहुंच रहे पुनर्वास केंद्र

मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चे पहुंच रहे है। मगर यहां पर सारे बेड फुल हो गए है। वहीं भर्ती किए गए 20 कुपोषित बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

सीएस डॉ. विनय कुमार के अनुसार भर्ती बच्चों को समय पर उचित आहार मिलेगा। उनका समुचित उपचार होगा। उम्र के हिसाब से वजन हो जाएगा तो केंद्र से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बच्चों की सेवा कर रही एएनएम प्रेमा कुमारी ने बताया कि बच्चों को पुनर्वास केंद्र में 21 दिनों तक रखा जाएगा। उनका भोजन चार्ट बनाया गया है। उसके मुताबिक से उनको समय पर भोजन दिया जा रहा है।

कुपोषित बच्चों के साथ उसकी मां को भोजन व नाश्ता भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिल रहा है।

बताया गया कि इस साल जनवरी से अब तक पहली बार एक साथ 20 बच्चे पुनर्वास केंद्र में भर्ती हुए है।

सकरा से 19 बच्चे जबकि कांटी मिठनसराय से एक बच्चे को इसमें शामिल किया गया। यहीं नहीं सदर अस्पताल में बनाए गए पुनर्वास केंद्र पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बच्चे आ रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading