बढ़ते ठंड का असर, कंपकंपी के साथ शीतलहर के पूर्वानुमान

बढ़ते ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश के पहाड़ी इलाकों से लगातार आ रही सर्द पछुआ हवा का प्रभाव प्रदेश में दूसरे दिन भी देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान आंशिक रूप से चढ़ा रहा। लगातार पारा गिरने से सूबे के 10 से 12 जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। Clocks change 2018: Why do the clocks go back - How to prepare for winter |  UK | News | Express.co.uk

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी से राहत है। सूबे में औसत न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच व अधिकतम तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

गया में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। प्रदेश के पूर्णिया में छह सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र से जानकारी के अनुसार सतह से एक किमी ऊपर पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बने होने के साथ एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र समुद्रतल से 1.5 किमी तक बना है।

इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल एवं दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय के एक या दो स्थानों पर शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading