बिहार : जल्द ही लगेगा कोरोना का तीसरा टीका

विश्व स्वास्थ्य संगठन भागलपुर ने मायागंज अस्पताल के सभागार में मंगलवार को कोरोना के तीसरे टीके जायकोव डी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोरोना के तीसरे टीके जायकोव डी को देने व इसके तरीके के बारे में बताया गया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के 18 साल से अधिक उम्र के जिन लोगों ने अब तक कोरोना का टीका (कोविशील्ड या फिर कोवैक्सीन) को नहीं लिया है। उनके लिए जायकोव डी का टीका अगले एक माह में जिले में आ रहा है। Commission mulls introducing third dose for COVID certificate – EURACTIV.com

यह टीका भागलपुर के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर, जमुई, पटना व मधुबनी जिले को भी मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान डीआईओ ने बताया कि जायकोव डी के एक वायल में 10 डोज उपलब्ध होगी। एक वयस्क को कोरोना के पूर्ण टीकाकरण के तहत तीन डोज लगाई जाएगी।

पहली डोज पहले दिन तो दूसरी 28 दिन व तीसरी डोज 56 दिन बाद लगेगी। ट्रेनिंग के तहत बताया गया कि जायकोव डी का टीका सीरिंज के बजाय फार्मा जेट मशीन से लगाया जाएगा। इसे लगाते वक्त किसी भी तरह का कोई दर्द नहीं होगा। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

ट्रेनिंग में जिले के हरेक सरकारी अस्पतालों से तीन-तीन नर्स, दो-दो चिकित्सा पदाधिकारी व एक-एक डब्ल्यूएचओ का मानीटर व यूनिसेफ के बीएमसी को शामिल किया गया था। इस दौरान ट्रेनिंग ले रहे लोगों को डीआईओ ने टीका लगने के बाद संभावित साइड इफेक्ट के बारे में भी बताया और कहा कि टीका लगने के आधे घंटे बाद तक चिकित्सक की निगरानी में लाभुक के सेहत पर नजर रखी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading