पटना : यात्रियों को टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन

पटना। पटना रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। पटना रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो कार्ड की तर्ज पर रेलवे कार्ड जारी करेगा।

इस कार्ड के जरिये यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के जरिये टिकट ले सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

इस सुविधा की शुरूआत सबसे पहले पटना जंक्शन से नए साल से शुरू होगी। दानापुर रेल मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पटना जंक्शन पर नए वर्ष के पहले या दूसरे माह से मशीन से टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।

जंक्शन के अलावा राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र जंक्शन और दानापुर स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से इसके लिए एटीएम कार्ड की तरह एक कार्ड जारी किया जाएगा जो रिचार्ज कराना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading