मुजफ्फरपुर : जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरपुर: स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत बिहार सरकार कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें जानकी मार्शलआर्ट्स के भी बच्चों ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता का परिणाम 25 दिसंबर को आएंगे।

जानकी मार्शलआर्ट के सचिव बबलू कुमार से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि जिले में कराटे की स्पर्धा चल रही है। जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। यहां 14,17,19 लड़का व लड़की दोनों प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने बताया की मुजफ्फरपुर के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों से प्रतिभागी आए है। लगभग 120 लड़के व लड़कियां  है जो कि कराटे के प्रतियोगी है। ये प्रतियोगीता जिला स्तर पर कराई जा रही है।

इस प्रतियोगिता मे जो विजेता घोषित होंगे वे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोरोना के लगभग दो साल बाद ये प्रतियोगिता आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता मे लगभग 4500 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में शामिल होने के लिए आए है।

कोरोना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि कोविड के बाद बच्चों में पहले जैसा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.