मुजफ्फरपुर : सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से अपराधियों को पकड़ना मुश्किल

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से अपराधियों को पकड़ना मुश्किल है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, वाशिंग पिट आदि स्थानों पर कैमरे तो है, लेकिन जीआरपी के निर्माण हो रहे नए भवन और बाउंड्रीवाल के नजदीक कैमरे नहीं है।

बताया जाता है कि शिवहर के एक रेल यात्री को स्टेशन के बाहर से ऑटो पर ले जाकर कार में बैठाकर नशा खिलाकर सारा सामान लूट लिया मगर आज तक उसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

केस अहियापुर थाने में दर्ज हुई लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं दो दिन पहले अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया में एक कार सवार को चकमा देकर बैग लूट लिया और पैसे निकालकर स्टेशन की तरफ फेंक दिया।

उधर, कैमरे नहीं होने के कारण अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो पाई। बता दें कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पर करीब 75 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में कई कैमरे का पिक्चर धुंधला आ रहा है।

जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहु के अनुसार बाउंड्री की तरफ 10 कैमरे की और जरूरत है। रेल एसपी अशोक कुमार ने डीआरएम को भी कैमरे लगाने के लिए लिखा है।

जंक्शन परिसर में रेल यात्री के साथ हुई नशाखुरानी की घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने सक्रियता बढ़ा दी। सर्विलांस से नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading