मुजफ्फरपुर : बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का तय समय सीमा में हो मरम्मत : डीएम

मुजफ्फरपुर। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का तय समय सीमा में मरम्मत करने के लिए डीएम प्रणव कुमार के संबंधित कार्यपालकों को निर्देश दिया है।

विधायक के साथ डीएम ने बैठक कर यह आदेश दिए। विधायकों से टोला-मोहल्ला संपर्क पथ की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, ताकि इसका निर्माण हो सके।

मालूम हो कि बाढ़ में क्षति का केंद्रीय टीम ने पिछले दिनों मुआयना किया था। इसमें जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट रखी गई थी।

विधायकों ने बताया कि सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है। पुरानी मोतिहारी रोड के बारे में कहा गया कि बिना नाला निर्माण के सड़क की मरम्मत हो रही है।

सड़क पर जलजमाव होने से यह फिर टूट जाएगी। बैठक में नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, कुढ़नी विधायक डा. अनिल कुमार सहनी, गायघाट विधायक निरंजन राय,

मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, कांटी विधायक मो. इसराइल मंसूरी एवं सकरा विधायक के प्रतिनिधि मौजूद थे।

बाढ़ में विभागों की इतनी सड़कें क्षतिग्रस्त
ग्रामीण कार्य विभाग के तीनों डिवीजन मिलाकर कुल 814 सड़कें बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुईं।

 

इसकी कुल लंबाई 471.412 किमी रही। पथ निर्माण विभाग के दोनों डिवीजन में कुल 29 सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading