राज्य में कोरोना के बढ़ रहे मामले

पटना : कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना शहर के 93 निजी व सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। यहां करीब ढाई हजार बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रिजर्व होंगे। देश में कोरोना केस बढ़ने और पटना में भी रोजाना कोरोना मरीज मिलने के बाद डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अस्पतालों को तैयारी के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस बार ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। शहर के तीन मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। इसीलिए अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं होगी।

इसका फायदा यह होगा कि जहां ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है, वहां से मेडिकल कॉलेजों की बजाए प्राइवेट अस्पतालों को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा। पटना में वर्तमान समय में प्रतिदिन 12 हजार से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर उत्पादन करने की क्षमता है।

जिला प्रशासन द्वारा जिन इलाकों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहां पर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक सत्यापन में यह जानकारी मिली है कि ज्यादातर मरीज एक ही परिवार के मिल रहे हैं। इसीलिए कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत नहीं पड़ी है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो संबंधित क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाए जा सकते हैं।

पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा, ‘कोरोना वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन लोगों को सतर्कता जरूर बरतनी चाहिए। प्रशासन की ओर से उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। नियमित वायरस के संक्रमण की गति निगरानी भी की जा रही है। मास्क पहने, सेनिटीज़र का इस्तेमाल करे तथा दो-गज दूरी का पालन करे। दो-गज दूरी, मास्क है जरूरी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.