मुजफ्फरपुर : सड़क जाम से शहरवासी परेशान

­­­­­मुजफ्फरपुर। शहर के अलग-अलग इलाकों में बार-बार ट्रैफिक जाम होने की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लेकिन चौक-चौराहों पर जवान नहीं दिखते नहीं। बताया जाता है कि हरिसभा चौक से कल्याणी मार्ग में नाला निर्माण के कारण वन-वे सिस्टम लगाया गया

मगर पालन कराने के लिए ट्रैफिक थाने से जवानों की तैनाती नहीं की गई है। इसके कारण हर दिन लोग ट्रैफिक जाम से जूझते रहते है।

 

ट्रैफिक थाने से वहां पर चार जवानों की तैनाती की बात कहीं जा रही है, मगर ये सभी कहां रहते है,इसे देखने वाला कोई नहीं है।

दूसरी ओर शहर के अलग-अलग इलाकों में नो इंट्री, अवैध पार्किंग व वन-वे पर भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से सख्ती नहीं बरती जा रही।

नो-इंट्री में मिठनपुरा व अघोरिया बाजार इलाके में ट्रैक्टर व अन्य प्रतिबंधित वाहनों का परिचालन हो रहा। इसके कारण हर दिन लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

कमोबेश यही हाल हाईवे पर भी है। जवानों की तैनाती के बाद भी हर दिन कच्ची-पक्की, गोबरसही, चांदनी चौक, जीरोमाइल आदि जगहों पर ट्रैफिक जाम से वाहनों की कतार लगी रहती है। जाम की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवागमन सुचारू कराते है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.