मुजफ्फरपुर। यूपी से मुजफ्फरपुर के लिए लाई जा रही एक ट्रक श’राब पु’लिस ने ज’ब्त किया गया है।

बगहा (पश्चिम पंचारण) के नौरंगिया थाने की पुलिस ने श’राब ज’ब्ती मामले में एक बार फिर से बड़ी का’मयाबी पाई है।
यूपी से आ रहे एक ट्रक को शंका होने पर पु’लिस ज’वानों ने रोककर जांच की तो श’राब लदी पाई गई।
जिसके बाद पु’लिस ने ट्रक को ज’ब्त कर लिया जबकि चालक को गि’रफ्तार कर लिया। ज’ब्त श’राब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। श’राब की बड़ी खेप पकड़े जाने की सूचना पर पहुंचे बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने पूरे मामले की जां’च के बाद गि’रफ्तार चालक से भी पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि चालक राजस्थान के जोधपुर जिला के बनार थाने के जाजीवाल डोरा निवासी ओमप्रकाश विश्नोई है।
वह शराब से भरा ट्रक लेकर मुजफ्फरपुर के लिए चला था। ट्रक का पंजीयन नंबर आरजे 19 सीसी 0119 नौरंगिया थाने के मदनपुर चेकपोस्ट पर पहुंचा तो वहां तैनात जवानों ने रोककर पहले चालक से पूछताछ की तो चालक ने बताया कि मूंगफली की बोरियां लदी हुई हैं।
जिसे मुजफ्फरपुर लेकर जाना है। उसके बाद जवानों ने ट्रक पर चढ़कर जांच की तो बोरे में मूंगफली के छिलके पाए गए।
श’क के आधार पर ट्रक की स’घन जांच हुई तो बोरियों के नीचे श’राब के कार्टन पाए गए। जिसके बाद चालक को गि’रफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र की देखरेख में ट्रक को थाने लाकर कुल 565 कार्टन शराब नीचे उतारी गई। जिसकी कुल मात्रा करीब पांच हजार लीटर है।
