मुजफ्फरपुर। शराब धंधेबाजो के खिलाफ पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान शुरू कर किया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से चार आरोपितों को पकड़ा गया है।
अभियान के समय मिलावटी शराब बेचने के आड़ में ताड़ी के कई ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान के अनुसार शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
वहीं बताय गया कि अहियापुर थाने की पुलिस ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विभिन्न जगहों से चार आरोपितों को पकड़ा। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी ओर मिठनपुरा, सदर, ब्रह्मपुरा व काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न इलाकों में शराब जब्ती को लेकर छापेमारी की।
इस दौरान सिकंदरपुर, मझौलिया, नारायणपुर समेत कई इलाकों में ताड़ी के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
इधर, नगर थाने की पुलिस ने सिकंदरपुर कुंडल इलाके में मिलावटी शराब बनाने वाले ठिकाने पर छापेमारी कर मिलावटी शराब को रखे गए तरल पदार्थ,
तैयार किए गए करीब 10 लीटर शराब, बर्तन व अन्य सामान को जब्त किया है। पुलिस ने धंधेबाज की पहचान कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


