मुजफ्फरपुर : मौसम में बदलाव के संकेत, हो सकती है बूंदाबांदी

मुजफ्फरपुर। जिला सहित उत्तर बिहार के तराई एवं मैदानी क्षेत्रों के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 29 दिसंबर के आसपास हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार में गरज वाले हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते है। वहीं 29 दिसंबर के आसपास कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि ठंड में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डा. ए सत्तार के अनुसार दिन-रात के तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी।

वहीं सुबह में हल्के कुहासे भी लग सकते हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 दिसंबर के आसपास हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए किसान कृषि कार्य में सावधानी बरतें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.