समस्तीपुर। छत्तीसगढ़ के धर्म संसद में संत कालीचरण दास के द्वारा महात्मा गांधी के ऊपर अ’पमानजनक टिप्पणी के वि’रोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद समस्तीपुर के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में भाकपा जिला कार्यालय से प्र’तिरोध मार्च निकाला गया।
प्र’तिरोध मार्च में सदस्यों ने हाथों में झंडा और तख्ती लेकर शहर के स्टेशन चौक पर गांधी स्मारक पर एक सभा की।
इसकी अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद पणजी ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने संत के बयान को गलत बताया।
उन्होंने कहा कि आजाद हिन्दुस्तान के भारतीय संविधान की मूल भावना के ऊपर यह ह’मला है।
ऐसी घ’टना लगातार हो रही है। लेकिन सरकार मौन है। सभा को सुधीर कुमार देव, शंकर प्रसाद साह, अनिल प्रसाद, रामचंद्र राय, राम उदगार चौधरी,
राजेंद्र राय, देवेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, वीरेंद्र पासवान, अर्जुन कुमार ने संबोधित करते हुए आ’क्रोश व्यक्त किया।



