मुजफ्फरपुर : हाई स्कूल और प्लस-टू स्कूलों के किशोरों को कोरोना का लगेगा टीका

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के हाईस्कूल और प्लस-टू स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को चिन्हित किया गया है।

डीईओ स्कूलों की लिस्ट जिला स्वास्थ्य समिति को सौंपेंगे। किशोरों में टीकाकरण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक होगी। इसमें सीएस और डीईओ स्कूलों की सूची सौंप सकते है।

राज्य में 15 से 18 वर्ष के किशोरों में तीन जनवरी 2022 से कोरोना टीकाकरण होना है। इसके लिए बुधवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और प्रत्यय अमृत ने संयुक्त रूप से गाइडलाइन जारी की।

गाइडलाइन के अनुसार वैसे किशोर को टीका का लाभ मिलेगा, जिसका जन्म वर्ष 2007 है, उनको टीका के लिए प्रेरित करने को शिक्षक और अभिभावक के बीच बैठक करने का निर्देश भी डीईओ के अपर मुख्य सचिव ने दिया है।

इन किशोरों को को-वैक्सीन के दो डोज दिए जाएंगे। इसमें 28 दिन का अंतर होगा। टीका के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए एक जनवरी से स्वास्थ्य विभाग का पोर्टल खुलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.