मुजफ्फरपुर : नववर्ष में ग्रीटिंग्स कार्ड का गया जमाना, बधाई संदेश भेजना हुआ हाईटेक

मुजफ्फरपुर। नववर्ष में ग्रीटिंग्स कार्ड देने का प्रचलन कम हो गया है। वहीं नववर्ष 2022 के आगमन का बधाई संदेश भेजने का प्रचलन हाईटेक हो गया है।

नए साल का बधाई संदेश भेजने के लिए लोग मैसेज का चयन करने लगे है। हालांकि, बाजार में ग्रीटिंग्स की दुकानें भी लगी है, लेकिन अब उसके खरीदार बहुत कम ही है।

अब लोग सोशल साइट्स का का प्रयोग बधाइयों के लिए अधिक करने लगे है, इसके कारण ग्रिटिंग्स कार्ड की पूछ कम हो गई है।

आधुनिकता के इस दौर में खुशियां मनाने के तौर-तरीके भी अनोखे हो चले है। नए साल में रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों को बधाई देने के लिए लोग जहां ग्रिटिंग्स कार्ड का उपयोग करते थे।

अब कार्ड की जगह इंटरनेट व एसएमएस ने ली है। अब तो बस हाय हैलो और हैप्पी न्यू ईयार बोल 2022 बोलकर ही काम चलाया जा रहा है।

एक समय था जब संदेश पहुंचाने के लिए कबूतरों व संदेश वाहकों का सहारा लिया जाता था। फिर विकास हुआ और लोगों के संदेश पहुंचाने का माध्यम डाकघर बना।

जहां चिट्ठी व टेलिग्राम के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाया जाता था और इसी माध्यम से लोग अपने संबंधियों का कुशल क्षेम जानते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.